Knee Pain Cause: चलिए जानते है घुटनों में दर्द कारण

जब हमारे शरीर में यूरिक एसिड बहुत अधिक मात्रा में उत्पन्न होने लगती है तब गाउट की समस्या होती है जिसकी वह से घुटनों में दर्द उत्पन्न होता है।

टेंडिनाइटिस एक तरह का दर्द होता है जो घुटनों के सामने वाले हिस्से को प्रभावित करता है। इस दर्द के कारण सीढ़ियां चढ़ने और उठने-बैठने में  काफी परेशानी होती है।

घुटनों की संरचना में किसी भी तरह का बदलाव आने या फिर उनकी स्थिति खराब होने पर यह समस्या जन्म लेती है। इसमें दर्द के साथ साथ सूजन भी तेजी से फैलता है।

घुटनों के पीछे की तरफ तैलीय गुणवत्ता वाले के निर्माण होने पर बेकर्स सिस्ट की समस्या होती है।

लचीले एवं सफेद रंग के टिश्यू जो घुटनों से जुड़े हुए होते हैं, उन्हें कार्टिलेज कहते हैं। जब कार्टिलेज फट या  टूट जाते हैं तो घुटनों में दर्द  की समस्या होती है।

आर्थराइटिस की शुरुआत घुटनों में सूजन के साथ होती है। इसके होने पर लंबे समय से सूजन की समस्या रहती है और तेज दर्द भी रहता है।

 हड्डियों में भी कैंसर हो सकता है। ऑस्टियोसार्कोमा हड्डी का कैंसर है जो ज्यादातर घुटनों में ही होता है। इस समस्या के होने पर तेज दर्द होता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

लिगामेंट एक मजबूत और लचीला टिश्यू  होता है जो दो हड्डियों को जोड़ने का कार्य करता है। हमारे घुटनों में भी लिगामेंट मौजूद होता है जिससे घुटने के ऊपर और नीचे की हड्डियां आपस में जुड़ी रहती हैं।

घुटने के ऊपर और नीचे की हड्डियां आपस में जुड़ी रहती हैं। लिगामेंट  के टूटने पर असहनीय दर्द का  सामना करना पड़ता है।

त्वचा को मॉयश्चराइज करने, त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल तेल का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लमेटेरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।