Importance of Mental Health:  मानसिक रूप से स्वथ्य रहने के तरीके 

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए कुछ नया सीखना चाहिए। इसके अलावा जो काम पसंद हो उसके लिए  समय निकालकर उस काम  को करना चाहिए। 

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है। स्वस्थ शरीर रखने के लिए अपने सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए  हेल्दी भोजन का सेवन करना चाहिए।

जो लोग सामजिक रूप से सक्रिय होते हैं, वो लोग अधिक स्वस्थ रहते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें  और अच्छा सोचें।

आज के समय में हर किसी के  जिंदगी में तनाव है। नियमित रूप से व्यायाम करना, खेलना, टहलने से   तनाव दूर होता है तनाव से दूर रहने का ये अच्छा तरीका है

जीवन में शांत रहने के लिए ध्यान और योग को करें। यह आपको मानसिक रूप से शांत रखता है और एकाग्रता को बढ़ाता है। शांत रहने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है।

नींद मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रत्येक रात 7-9 घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद का लक्ष्य रखें।

फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर संतुलित आहार आपके मस्तिष्क को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

रोज व्यायाम करने से  दिमाग साफ़ होता है, और फिट रहने में मदद मिलती है औ सुनिश्चित करें कि व्यायाम करते समय केवल अपने बारे में सोचें।

मानसिक रूप से मजबूत बनाना है खुद को तो ना ही डरे और ना ही शर्माए, और हाँ जब किसी से आपको मदद की जरुरत पड़े तो उनसे मदद ले ले, किसी काम में हिचकिचाए मत

जब समय कठिन होता है, तो यह हंसने का सबसे अच्छा समय भी होता है। आप इस समय का उपयोग अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को तलाशने में भी कर सकते हैं।