10 important things for farmer: जिनके उगाये फसलो से आप अपनी भूख को मिटाते हैं आइए जानते है उनके बारे में. 

हमारे देश कि 60% के करीब आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है और खेती किसानी करके अपना जीवन यापन करती है ।

कृषि क्षेत्र का भारत कि अर्थवयवस्था में बहुत बड़ा योगदान है ।

भारत का किसान बहुत ही मेहनती और कर्मठ है जो गर्मी-सर्दी ,धूप-बारिश आदि सभी विषम परिस्थितियों को सहन करके भी पूरे भारत का पेट भरता है।

वर्तमान में भी हमारे देश के किसानों की दशा बहुत अच्छी नहीं है,सारे संसार का पेट भरने वाला किसान खुद भूखा मरने की कगार पर है ।

कृषि यंत्र , बीज , दवाई छिड़काव और कृषि खर्च बहुत ज्यादा बढ़ गए है जबकि किसान को फसलों के भाव बहुत कम मिलते है.

भारत के किसान दुनिया भर के सबसे कठिन श्रमिक किसान हैं। वे रात-दिन काम करके फसलों के लिए हमेशा व्यस्त रहते हैं। वे सूरज की रोशनी के नीचे और बारिश में भी काम करते हैं। वे किसी भी मौसम से नहीं डरते है,

सूरज उगने से पहले सुबह जल्दी उठते है और वे सूरज के अस्त होने के बाद ही सोते हैं। उन्हें सबसे अच्छी नींद आती है,क्योंकि वे दुनिया के सबसे मेहनती इंसान हैं जो खेती करते हैं।

किसान भूमि की जुताई करते हैं और फसलों की प्रप्ति के लिए बीज बोते हैं। वें बहुत परिश्रम करके धरती से  सोना उगाते हैं। जिन्हें आप फसल  कहते है लेकिन किसानो के लिए  वो सोना होता है.

भारत में ऐसे बहुत से किसान हैं जो साधारण जीवन जी रहे हैं। उनके पास इतनी सुविधा नहीं है कि वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। आए दिन खबरें आती हैं कि भारत के किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

सभी किसान वास्तव में बहुत ही सच्चे और परिश्रमी हैं। हमें उनके काम का सम्मान करना चाहिए क्योंकि हम जो कुछ भी खाते हैं, केवल उनकी वजह से ही संभव है। वे केवल भगवान पर निर्भर हैं।